गुरुग्राम हरियाणा

नौकरी से निकाला तो जापानी कंपनी के एचआर हेड को मारी गोली

गुरुग्राम,
पथरेड़ी के समीप गुरुवार को एक दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर को गोली मार दी। घटना के समय मैनेजर गुड़गांव से बिलासपुर पथरेड़ी स्थित अपनी कंपनी में जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर को गंभीर हालत में मानेसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरेड़ी के समीप मितसुबा कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश शर्मा सुबह लगभग 9 बजे अपनी कंपनी की ओर जा रहा था। पथरेड़ी के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही उसने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की पीछे से आ रहे दो मोटर साइकिल सवारों ने उसे गोली मार दी।

गोली लगने के कारण गाड़ी के शीशे टूट गए व गोली उसकी पीठ में जा घंसी। गोली लगने के बाद वह निढाल हो गया जबकि गोली चलाने वाले बदमाश मौके का फायदा उठाकर कर फरार हो गए।

कंपनी का कर्मचारी है गोली मारने के आरोपी
नौकरी से निकाले गए शख्स का नाम योगेंद्र है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक परिजन के साथ मिलकर आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इससे पहले आरोपी ने दिनेश शर्मा को रुकने का इशारा किया लेकिन पीड़ित ने कार तेज़ भगा दी।

तब आरोपी ने कार को ओवरटेक करके गोली चलाई। एक आरोपी ने हेलमेट लगाया था और दूसरे ने नक़ाब। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी योगेंद्र को दिनेश शर्मा ने नौकरी से निकाला था। तब योगेंद्र और उसके परजिनों ने एचआर हेड को इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

आरोपियों ने शर्मा से कहा था कि या तो योगेन्द्र को नौकरी पर वापस रख लो वरना गोली मार दी जाएगी। इसी के चलते उन आरोपियों ने शर्मा को गोली मार दी।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में बिलासपुर थाना प्रबंधक अरूण कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीडि़त की हालत खतरे से बाहर हैं।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी अजय चौटाला के समर्थन में

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोहतक में लाखों की संख्या में पहुंचे संत रामपाल समर्थक

प्रदूषण राहत यंत्र लगाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर उद्योगपतियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दे – बजरंग दास गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk