हिसार

हकृवि रिटायर्ड कर्मचारी संघ का बेमियादी धरना शुरू

हिसार,
एच.ए.यू.रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक के प्रधान अशोक अठवाल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मी के विरोध में संघ ने आज से अपनी मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे सेवानिवृत कर्मचारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की।

संघ के सचिव सुदर्शन मिनोचा ने बताया कि बेमियादी धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों को बुलाकर उनकी मांगों पर चर्चा नहीं करता। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा कई बार मांग पत्र दिए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा मांगों पर चर्चा के लिए समय देने के बावजूद भी आज तक मांगों पर चर्चा नहीं की गई जिस कारण कर्मचरियों में रोष बढ़ रहा है। संघ की तरफ से इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को मांगों पर चर्चा के लिए बार-बार समय दिया गया लेकिन कर्मचारियों की अनदेखी की गई। यदि प्रशासन द्वारा हठधर्मी छोड़ मांगों पर चर्चा न की गई तो 15 जून को सायं 5 बजे विश्वविद्यालय कैम्पस में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

आज के धरने पर रणबीर तरड़, सुरेन्द्र बूरा, बहादुर सिंह मलिक, ओ.पी.सांगवान, नरेन्द्र कादियान, रमेश कुमार, ओमप्रकाश सैनी, देवीप्रकाश, भरतराम, जयपाल, सुभाष, रमेश कुमार ठकराल, जी.पी.शर्मा, देवीलाल सिहाग, जे.सी.पाल, धर्मपाल सिंह, रामकुमार ढुल, जे.सी.दुआ, चंदगीराम, मित्रपाल, ओमप्रकाश, कन्हैया, रघवीर सिंह राठी, जगदीश, पन्नालाल, सुरजीत सिंह, सत्यनारायण, निहाल सिंह , करतार सिंह आदि ने भाग लिया।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाइक सवार को मारी गोली,हेलमेट ने बचा ली जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

डीएसपी की हत्या निंदनीय, सीबीआई से करवाई जाए जांच : मनोज राठी