फतेहाबाद

लव एंड रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत

 फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव ढ़ाणी सांचला में लव एंड रिलेशनशिप में रह रही एक 23 साल की युवती की संदिगध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव घर में बने 8 फुट के पानी के कूंड में मिला है। युवती के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को कूंड में डूबोकर मारा है।

युवती के चेहरे पर चोट के काफी निशान पाए गए हैं। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल की बारीकी से जांच की। बरहाल ढाणी सांचला व भोजराज में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। 

   ढ़ाणी सांचला निवासी कृष्ण कुमार लंबोरिया ने बताया कि उसने अपने ही गांव की मंजू बाला के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह को मात्र 14 महीने हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह खेत में नरमे की खुदाई करने गया हुआ था।

पीछे से उसकी पत्नी मंजू बाला पशुओं के लिए तूडी भिगोने के लिए कूंड से पानी निकालने गई थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह कूंड में जा गिरी। परिजनों ने घटना की मोबाइल पर मुझे सूचना दी। इसके बाद घायल मंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महिला हेल्पलाइन को भी सुरक्षा की आवश्यकता, फोन करके युवक ने पुलिसकर्मी को बोले अपशब्द

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरेआम युवक पर डंडों से 70 वार, लोग बने रहे तमाशबीन

Jeewan Aadhar Editor Desk

बर्थडे पार्टी…शराब…बहस और फिर हत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk