फतेहाबाद

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया 12 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

टोहाना (नवल सिंह)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में घोषित सभी विकास कार्यों को वे पूरी वचनबद्धता के साथ हर हाल में पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हल्के के प्रत्येक गांव, ढाणी तथा शहर के वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

पिछले साढ़े तीन साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जिन विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई थी, उन्हें पूरा करवा करवा दिया गया है। अन्य घोषित किए गए विकास कार्य भी इसी सरकार के कार्यकाल में पूरे करवाए जाएंगे। विभिन्न गांवों में लगभग 12 करोड़ रुपये की धनराशि की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने यह बात कही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने गांव रत्ता थेह के रंगोई पुल के पास लगभग 38 लाख 84 हजार रूपये की धनराशि से बनाई जाने वाली रिटर्निंग वाल, गांव मोंद में रंगोई नाले पर लगभग 35 लाख रुपये की धनराशि से बनाने वाले इनलेट और आउटलेट, गाँव चांदपुरा में 9 करोड़ 66 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि से रतन डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनः निर्माण के लिए तथा गांव साधनवास में 36 लाख 67 हजार रूपये की धनराशि से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य का लोकार्पण किया। विधायक सुभाष बराला ने कहा कि मैं जिन कामों की आधारशिला रख रहा हूं, वे काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे और उनका उद्घाटन भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इसी कार्यकाल में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने हैं ,जिन्होंने बिना भेदभाव के प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 1000 करोड रुपए के विकास कार्यों का क्रियान्वन किया गया है। इनमें अधिकतर विकास कार्य पूरे हो गए हैं। अकेले सिंचाई विभाग का जिक्र करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि लगभग 225 करोड रुपए की धनराशि से सिंचाई विभाग द्वारा फतेहाबाद जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य करवाए गए हैं। इनमें से 121 करोड रुपए के विकास कार्य पूरे कर दिए गए हैं और लगभग सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य शीघ्र ही पूरे हो जाएंगे।

सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिंचाई विभाग के कर्मठ और मेहनती अधिकारियों के सहयोग से दक्षिण हरियाणा के लोहारू, सिवानी, महेंद्रगढ़, सतनाली आदि क्षेत्रों में टेल पर पानी पहुंचाने का काम किया है।

अभियान के दौरान विधायक सुभाष बराला के नेतृत्व में लगभग 3 दर्जन परिवारों ने विभिन्न पार्टियों को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त की। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद फुलां ने दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए परिवारों को आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी।

जनसभाओं को भाजपा मंडल प्रभारी अरुण गुप्ता, किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी अमरीक सिंह ने भी संबोधित किया। चांदपुरा के सरपंच हरदेव सिंह ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, अन्य नेताओं तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता धूपसिह, मार्केट कमेटी जाखल के वाइस चेयरमैन जोगेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता वेद जांगड़ा, मदनलाल, जयदीप बराला, कृष्ण नैन, ओम प्रकाश, हरीश गर्ग, जगदीश नायक सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद में इंद्र देवता हुए राजी तो धूल का भस्मासुर हुआ चित

बीघड़ रोड गूंज उठा गोलियों की आवाज से, भांजे ने बरसाई मामा पर गोलियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

बरामदे की छत गिरने से एक बच्ची की मौत, 6 अन्य घायल