फतेहाबाद

फतेहाबाद क्राइम : पूर्व चैयरपर्सन के सुसर की चाकुओं से गोदकर हत्या

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पुलिस का खौफ बदमाशों के दिल से शायद निकल चुका है। इसीलिए वे वारदात करके बड़ी आराम से निकल जाते है। मंगलवार देर रात भूना इलाके के गाँव लहरिया में दुकान के बाहर सोए हुए व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों में चाकू मारकर की हत्या कर दी।

बुधवार सुबह आसपास के लोगों के खून से लथपथ शव को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बता दें, भूना इलाके में बदमाशों ने दो दिन पहले एक किसान के साथ लूटपाट की थी।

ये है पूरा घटनाक्रम
बीती रात्रि करीब 65 साल का जगदीश महाजन पुत्र चिरंजीलाल लहरियां बस स्टैंड के पास स्थित अपनी किरयाने की दुकान के सामने सोया हुआ था। अज्ञात आदमियों द्वारा चाकू से वार करके उसका मर्डर कर दिया गया। ज्ञात रहे कि जगदीश चंद्र के बेटे की बहु प्रवीन कुमारी पत्नि शिव कुमार पचांयत समिति की पूर्व चेयरपर्सन रह चुकी है। सुबह आसपास के लोगों ने जब देखा तो घर वालों को सूचना दी। थाना भूना पुलिस एडिशनल एसएचओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही आरंभ की।

Related posts

स्टाफ नर्स के साथ बद्तमीजी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

7 अगस्त को जनता के मुद्दे को लेकर रोडवेज का रहेगा चक्का जाम—सरबत सिंह पूनियां

बेटा देकर ले ली बेटी, बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ को किया सार्थक

Jeewan Aadhar Editor Desk