राशिफल

राशिफल 18 जून: जानें क्या कहती है आपकी राशि

मेष:
मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी लेकिन मेहनत करना बंद न करें, फल जरूर मिलेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृषभ:
किसी भी कार्य को मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। पिता की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है।

मिथुन:
नई योजना की शुरुआत के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल मिल सकता है। भाई-बंधुओं से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रूप से परिवर्तन की संभावनाएं हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

कर्क:
नकारात्मक व्यवहार से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में ना आने दें। वाणी पर संयम रखें। विदेश से अच्छा समाचार मिलेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

सिंह:
आज आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं। पिता की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या:
अहं को अपने पर हावी ना होने दें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

तुला:
आज का दिन शुभफलदायी है। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और यात्रा का भी योग बना रहा है। गृहस्थ जीवन में संतान एवं जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं।

वृश्चिक:
आज का दिन शुभफलदायी है। गृहस्थ जीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में उन्नति का योग है। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है।

धनु:
आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा।

मकर:
ऑफिस एवं व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य से छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में अपना ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च के योग हैं।

कुंभ:
प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारी से लाभ होगा।

मीन:
आज आपका दिन शुभफलदायी है। आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

31 December 2023 Ka Rashifal : शश योग में इन 2 राशि वालों को मिलेगी जबर्दस्‍त सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 December 2024 Ka Rashifal : आज गण्ड योग के चलते मेष, तुला और कुंभ सहित 6 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 फरवरी 2023 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk