हिसार

बाप—बेटे पर 5 लोगों ने किया हमला, हमलावरों में से दो की हुई पहचान

आदमपुर (अग्रवाल)
पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोप में आदमपुर पुलिस ने पिता-पुत्र को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव महलसरा निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव महलसरा से खैरमपुर पर बाइक पर जा रहा था। रास्ते में जब वह खैरमपुर नहर पर पहुंचा तो गांव महलसरा के ओमप्रकाश व उसके बेटे विष्णु ने पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि पिता-पुत्र के साथ 3 अन्य भी थे जिन्होंने डंडों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि चचेरे भाई रविंद्र के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हे राम! भारी गबन के साथ पकड़ा गया रोडवेज का परिचालक

Jeewan Aadhar Editor Desk

एच.के.एस.डी गल्र्ज सी. सैके. स्कूल से शिक्षित सिमरन को ऑल इंडिया सी.ए. परिणाम में 33वां रैंक मिला

जन्मदिन मनाने का बेहतरीन तरीका..आप भी सीखें इनसे