फतेहाबाद

सामाजिक समारोह में शिरकत करने टोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत

टोहाना (नवल सिंह)
सामाजिक समारोह में शिरकत करने टोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उपायुक्त डा. हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सहारण, प्रतीक्षा गोदारा, एसडीएम सरजीत नैन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने स्थानीय अनाज मंडी में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। इसके पश्चात उन्होंने एक सामाजिक समारोह में भी हिस्सा लिया। सामाजिक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से बातचीत की।

इस अवसर पर उन्होंने 23 जून को टोहाना में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम तथा 24 जून को फतेहाबाद के पपीहा पार्क में आयोजित किए जाने वाले राहगिरी कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

तीसरी कक्षा की छात्रा ने पीएम को लिखा खत, गांव की बदल दी तकदीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

आयुष विभाग की टीम ने विभिन्न कंटेंनमेंट जोन में इम्यून बूस्टिंग किट वितरित की

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीएम विंडो व सीएम घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक