फतेहाबाद

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के जूर्म में डीएसपी, एसआई व हैडकांस्टेबल पर मामला दर्ज

फतेहाबाद,
लड़की भगाने के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने कोर्ट परिसर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए मजबूर व दुर्व्यवहार करने के मामले में डीएसपी दलजीत सिंह, एसआई सर्वजीत सिंह व हैडकांस्टेबल संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि 5 फरवरी को पुलिस ने सुधीर नामक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। पेशी के दौरान युवक ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लेकिन जैसे ही नीचे गिरा तो उसके पांव टूट गए। उसे पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन यहां पर स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल में रैफर किया गया। लेकिन चोट अधिक होने के कारण उसी रात उसने दम तोड़ दिया।

रतिया खंड के एक गांव से 17 साल की लड़की स्कूल आने के बाद लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने 28 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। वहीं स्वजनों ने गांव के ही सुधीर नामक लड़के के खिलाफ शक जताया था कि उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। शहर फतेहाबाद पुलिस ने 4 फरवरी देर शाम को लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में 5 फरवरी को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए गई थी।

कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से 5 फरवरी को युवक द्वारा छलांग लगाने के मामले में पुलिस कर्मचारियों को दोषी माना गया था। एसपी ने बस स्टैंड चौकी में तैनात एएसआई सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया था। वहीं पुलिस कर्मचारी संदीप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सुधीर को जब कोर्ट में पेश करने जा रहे थे तो मौके पर यही दो पुलिस कर्मचारी थे।

Related posts

जिला में सभी राजकीय पशु हस्पतालों में स्थापित होंगी पशु स्वास्थ्य कल्याण समिति

चिन्हित अपराध के तहत आने वाले मामलों की गहनता से करें जांच : उपायुक्त

छात्राओं से भरा ऑटो पलटा, छात्राओं को करवाया नागरिक अस्पताल में भर्ती

Jeewan Aadhar Editor Desk