राशिफल

राशिफल 28 जून 2018 : जानें गुरुवार का दिन कैसा गुजरेगा

मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। धार्मिक और मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखें। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी।

वृषभ:
हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। देर से कार्य में सफलता मिलेगी। खान-पान पर ध्यान दें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उचित नहीं है। ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान होगा।

मिथुन:
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद छाया रहेगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

कर्क:
आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय गुजारेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह:
आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। साहित्य में आपकी रुचि रहेगी, लेखन कार्य कर सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है।

कन्या:
आज कुछ मामलों में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव हो सकता है। स्वजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वाभिमान भंग न हो ख्याल रखें।

तुला:
नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ सकता है। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा।

वृश्चिक:
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

धनु:
संतान के स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख मिलेगा।

मकर:
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है रहेगी। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाईं आंख में तकलीफ और कर्ज की आशंका है। स्त्री तथा संतान की चिंता रहेगी।

कुंभ:
मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों के विवाह के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी और संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।

मीन:
गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रमोशन और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाया रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल 06 जुलाई: देखिए शुक्रवार का दिन कैसा गुजरेगा आपका

12 September 2025 Ka Rashifal : आज शशि और सुनफा योग में वृष, कर्क और तुला समेत 4 राशियां रहेगी भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 दिसम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk