हिसार

सस्पैंड कर्मियों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

आदमपुर (अग्रवाल)
राज्य कमेटी हैड ऑफिस भिवानी के आह्वान पर सब यूनिट आदमपुर द्वारा सब डिवीजन आदमपुर के प्रांगण में यूनियन के 5 पदाधिकारियों से एस.डी.ओ. सातरोड द्वारा दुव्र्यवहार कर गलत तरीके से सस्पैंड करने के विरोध में कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की जबकि मंच का संचालन सब यूनिट सचिव हसन अली ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए प्रधान देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर निगम प्रबंधन उक्त पांचों कर्मियों को समय रहते बहाल नही करता और उन पर लगाए गए केस इत्यादि वापस नही लेता व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही की गई तो केंद्रीय परिषद के आगामी आदेशों तक सब यूनिट आदमपुर का प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्य का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठेगा और इस धरने के दौैरान कोई भी औद्योगिक अशांति होती है तो इसकी जिम्मेवारी निगम प्रशासन की होगी।

इस मौके पर जगदीश चंद्र, निहाल सिंह, साधुराम डूडी, कुलवंत डूडी, सतपाल धारणियां, राजपाल, धर्मपाल, सुनील, भगवानदास व मूनचंद आदि कर्मी मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

समाजसेवा में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर जसवंत दादरीवाला सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 जनवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सुसराल ने दिया साथ, आदमपुर की सीमा ने पुरुषों से छीन ली ‘सीट’