अंबाला हरियाणा

शातिर महिला ने शादी और तलाक को बनाया ‘धंधा’..तीन पतियों से तलाक लेकर 14 लाख रुपयेे ठगे

अंबाला,
एक महिला ने शादी करने को ही बिजनेस बना लिया। उसने एक के बाद एक पांच शादियां की। वह शादी करने के कुछ दिन बाद तलाक ले लेती थी और लाखों रुपये ऐंठ लेती थी। उसने तीन शादियों के बाद तलाक लेकर 14 लाख की नकदी के साथ-साथ लाखों रुपये के जेवरात हड़प लिए। चौथा पति उसे पसंद आ गया, लेकिन वह भी उसके खेल में शामिल हो गया। महिला ने पांचवीं शादी कर ली और उसे भी ठग लिया। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया और महिला का भांडा फूट गया।

महिला ने पांचवीं शादी अंबाला छावनी के वशिष्ठ नगर निवासी पूर्ण चंद सैनी से रचाई। पूर्ण चंद सैनी की पत्नी की सन 2010 में कैंसर के कारण मौत हो गई थी। सैनी की पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों की परवरिश के लिए उसने नवंबर 2010 में करनाल निवासी इस महिला के साथ शादी की।

पुलिस को दी शिकायत में सैनी ने बताया कि इस महिला के पिता ने उसे कहा कि इससे पहले उसकी शादी करनाल निवासी राधेश्याम से हुई थी और दो बच्चे हैं। राधेश्याम से उसका तलाक हो गया है। महिला के पिता ने कहा कि राधेश्याम ने बेटे को तो अपने पास रख लिया है, जबकि बेटी को एक मकान दे दिया। महिला ने तलाक की कॉपी भी दिखाई और बताया कि बेटी अपने नाना-नानी के पास करनाल ही रहेगी। इसके बाद महिला शादी कर सैनी के पास रहने लगी। इस दौरान ओमप्रकाश नामक व्यक्ति आए दिन सैनी के घर में महिला से मिलने आता रहता था। सैनी को महिला ने बता रखा था कि ओमप्रकाश उसका रिश्ते का भाई है। लेकिन वास्तव में ओमप्रकाश महिला का चौथा पति था और पूरे गोरखधंधे में उसका साथ दे रहा था।

महिला करनाल में बेटी की पढ़ाई का हवाला देकर सैनी के घर से गायब रहने लगी। बाद में उसने अपनी बेटी को भी अंबाला बुला लिया। पूर्ण चंद ने बताया कि पत्नी की गलत हरकतों पर वह खामोश रहा। बाद में महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर घर में झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों ने मिलकर उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि जब उसे महिला की बेटी के गलत चाल-चलन की जानकारी मिली तो उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। बाद में महिला ने तीन लाख रुपये और उसकी पहली पत्नी के सोने के गहने भी चुरा लिये। इसके बाद उलटे 10 लाख की डिमांड करते हुए धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसके बेटे को दुष्कर्म के केस में फंसा देगी।

पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि महिला ने करनाल निवासी राधेश्याम से सन् 2006 में तलाक लिया था। उसने राधेश्याम से पांच लाख नकद, जेवर व एक मकान ऐंठ लिया। इसके बाद उसने सन् 2007 में दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र के हस्तसाल गांव निवासी नवीन कुमार भाटिया उर्फ दविंद्र के साथ दूसरी शादी की। महिला ने पांच महीने रहकर उससे भी तलाक ले लिया और पांच लाख नकद हासिल कर लिया। पूर्ण चंद सैनी के अनुसार, महिला ने गांव मनचुरी निवासी साहब सिंह के साथ तीसरी शादी की और बाद में उससे भी तलाक ले लिया। उसने साहब सिंह से चार लाख रुपये ऐंठें। इसके बाद 2009 में उसने चौथी शादी करनाल के सेक्टर-8 निवासी ओम प्रकाश से की। सैनी का आरोप है कि राधेश्याम अब ब्लैकमेल करने में उसकी मदद करता है।

एसपी से शिकायत के बाद केस दर्ज
सैनी ने बताया कि वह महिला की हरकतों से तंग आ गया और उसने महिला व उसकी बेटी को घर से बेदखल कर दिया। सैनी के अनुसार, उसने पूरे मामले में सीएम विंडो पर 15 नवंबर 2016 को शिकायत दर्ज करा दी। हाल ही में उसने एसपी अभिषेक जोरवाल को भी शिकायत दी। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को महेश नगर थाना पुलिस ने महिला महिला उसके पिता और करनाल सेक्टर 8 निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पर धोखाधड़ी करके पैसे ठगने, नकली शादियां करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गोली मारकर सरेआम युवक की हत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच में

CISF चंडीगढ़ कैंटीन में अचानक लगी आग, काफी मशक्कत से पाया आग पर काबू

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिलाओं ने की हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल