फतेहाबाद

नागरिक अस्पताल में फिर निकला सांप, मरीजों में दहशत

टोहाना (नवल सिंह)
क्षेत्र में बारिश के मौसम में सांप निकलने का सिलसिला जारी है। इस बार फिर से टोहाना के नागरिक अस्पताल में सांप निकला है। यह सांप लगभग 6 फीट लंबा है। सांप नागरिक अस्पताल में महिला वार्ड के पीछे वाले क्षेत्र में झाड़ियों में देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना वन्य विभाग को दी गई।

वन्य विभाग फतेहाबाद ने टोहाना में समाजिक कार्यकर्ता गोपीराम को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे लगभग डेढ़ घण्टे की मशकत के बाद पकड़ा गया। बाद में सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। ध्यान रहे इससे पहले अस्पताल के निक्को वार्ड में सांप घुस गया था, जिसे मरीजों ने मार दिया था।

वहीं एसएमओ डा.सतीश गर्ग ने नागरिक अस्पताल में प्रांगण में बार-बार निकल रहे सांप को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस बारे में डा.गोपी ने बताया कि यहां से पहले भी सांपपकड़ चुके है बार-बार सांप मिलने का कारण यहां पर गन्दगी है। अकसर पानी खड़ा रहता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को वन्य विभाग की तरफ से लिखा जा चुका है परन्तु अभी कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आग से दो फैक्टरियों में हुआ लाखों का नुकसान, पूरी रात भयभीत रहे लहरिया के ग्रामीण

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी, आइसक्रीम व सोडा के लिए सैंपल

बहादुरी का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की सराहना, प्रदेश सरकार करेगी सम्मानित