देश

99 साल के रिटायर्ड हेडमास्टर पर लगा 10 साल की बच्ची से रेप का आरोप

चेन्नै,
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में एक सरकारी स्कूल के 99 वर्षीय हेडमास्टर (रिटायर्ड) को 10 साल की बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आवडि ऑल विमेन पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर को उसके सन्नीरकुप्पम स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। परशुराम के पांच घर हैं। उनमें से उसने सन्नीरकुप्पम स्थित घर को दो साल पहले बच्ची के माता-पिता को किराए पर दिया था। शुक्रवार को बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसे उल्टियां होने लगीं। पहले बच्ची के माता-पिता को लगा कि उसने स्कूल में कुछ खा लिया होगा, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई।

‘हेडमास्टर ने अपराध कबूला’
जब वे लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उन्हें बच्ची के साथ हुए शारीरिक शोषण के बारे में पता चला। बच्ची के माता-पिता ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि परशुराम उसे घर के बाथरूम में ले गया और वहां उसके साथ गंदी हरकत की। बच्ची ने बताया कि वह उसे ओरल सेक्स करने को कहता था।

पुलिस ने बताया कि परशुराम के सात बच्चे हैं, लेकिन वह यहां अकेला घर में रहता था। शनिवार को बच्ची के माता-पिता ने परशुराम के खिलाफ तहरीर दी कि उसने उनकी बच्ची का शारीरिक शोषण किया। परशुराम ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

तसलीमा बोली, रेप या मर्डर से ये बेहतर है

Jeewan Aadhar Editor Desk

मां को उठाना मत…नहीं तो भगवान पहुंचा देंगे नुकसान

मदरसे में बच्चों से ‘यौन शोषण’, मौलवी गिरफ्तार, 36 बच्चे छुड़ाए गए