फतेहाबाद

पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
भूना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।

जानकारी के मुताबिक, भूना निवासी संदीप ने चंद्रावल माइनर पर एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक संदीप भूना बस स्टैंड के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणोें का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बयान और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पायेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नाच..गाना..खेल और उत्साह..सब देखने को मिला पुलिस की राहगिरी में

जीएसटी में 28 प्रतिशत का सलैब खत्म करे सरकार – बजरंग गर्ग

घर में ही बना ली शराब फैक्ट्री, सस्ती के चक्कर में तुरंत बिक जाती थी शराब

Jeewan Aadhar Editor Desk