फतेहाबाद

पिकअप और टाटा एस में टक्कर, दोनों वाहनों के चालक गंभीर रुप से घायल

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव ढिंगसरा के पास पिकअप व टाटा एस में टक्कर हो गई। आमने—सामने की टक्कर होने के कारण दोनों वाहन के चालकों को गंभीर चोट लगी। लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ढिंगसरा के पास पिकअप और टाटा एस गाड़ी में जोरदार टककर हो गई। टक्कर लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकाला। बाद में निजी वाहन में दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गहरी चोट आई है। इसके चलते दोनों घायलों को 24 घंटे तक विशेष निगरानी में रखा जायेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बिजली विभाग के एक्सईन और एसडीओ को जुर्माना

Jeewan Aadhar Editor Desk

पति के साथ पत्नी ने सबंध बनाने से किया इंकार,पति ने पत्नी पर किया कापे से जानलेवा हमला,गिरफ्तार

आसमान से आई आफत ने बरपाया मंदिर पर कहर