फतेहाबाद

करीब 22 लाख रुपए की शराब बहा दी टॉयलेट में

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
आबकारी विभाग द्वारा नशा तस्करों से पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब को सीवरेज में बहाकर नष्ट कर दिया गया। ये अवैध शराब पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा जनवरी से लेकर मार्च माह तक पकडी गई थी। विभाग द्वारा इन शराब तस्करों से जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद आज मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद शराब की 15 हजार बोतलों को नष्ट कर दिया गया।

आबकारी विभाग की ओर से सुबह लघु सचिवालय स्थित एक्साइज विभाग के कार्यालय के टॉयलेट में बहा दिया गया। बहाई गई शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसमें 15 हजार देसी शराब की बोतलें, 500 बोतलें अंग्रेजी शराब व 500 बोतलें बीयर की शामिल थी।

यह जानकारी देते हुए उप आबकारी एवं कर आयुक्त वीके शास्त्री ने बताया कि यह शराब अवैध रूप से कारोबार करने वालों से पकड़ी गई थी। जिसे आज नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से टीमे बनाकर अवैध शराब की तस्करी को रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इस बार 68 करोड़ रूपये की कीमत के ठेके बेचे गए है। जबकि इससे पहले 51 करोड कीमत ही ठेको की मिल पाती थी। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार को राजस्व का काफी फायदा हुआ हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद में सुबह 5 बजते ही प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान— जानें कारण

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने गांव में जल सरंक्षण बारे किया जागरूक

Jeewan Aadhar Editor Desk

धरतीपुत्र कृष्ण कुमार की आत्महत्या ने मारा व्यवस्था की मूहं पर तमाचा

Jeewan Aadhar Editor Desk