देश

मदरसे में बच्चों से ‘यौन शोषण’, मौलवी गिरफ्तार, 36 बच्चे छुड़ाए गए

पुणे,
पुणे स्थित एक मदरसे में बच्चे के साथ यौन शोषण के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। मदरसे के दो बच्चों ने बताया कि वह हाल ही में यहां से इसलिए भाग गए थे क्योंकि संस्थान में आने वाले मौलवियों में से एक, दूसरे सहवासी के साथ यौन शोषण करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मौलाना रहीम (21) को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ यामिनी आदबे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मदरसे से 36 बच्चों को भी मुक्त करा लिया है।

मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 21 वर्षीय रहीम मौलवी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, मदरसे में रहने वाले अधिकतर बच्चे भी बिहार के ही थे।

घटना की जानकारी तब मिली जब एक एनजीओ ने मदरसे से भागे दो बच्चों को खोज निकाला। पहले इन बच्चों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में बच्चों ने मौलवी के काले कारनामों की पोल खोलकर रख दी।

बाल कल्याण समिति ने जब बच्चों से बात कि तो आश्रम में चल रहे पूरे खेल की जानकारी मिली। मामले की शिकायत करने वाली बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ. यामिनी आदबे ने बताया कि बच्चों को मदरसे से मुक्त करा लिया गया है और उन्हें दूसरी जगह रखा गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

किसानों के लिए नोटबंदी बनी थी दुर्भाग्यपूर्ण, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Jeewan Aadhar Editor Desk

रामनवमी उत्सव में हादसा, 4 की मौत 70 घायल, बाल बाल बचे CM

राष्ट्रपति चुनाव- मीरा कुमार ने भरा नामांकन