हिसार

पालिका कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार करके दिया धरना

हिसार।
नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की मांग, मुद्दों को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन उन्हें हल करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन निगम प्रशासन, उप निदेशक कर्मचारियों की मांगों को हल करने में बार-बार आनाकानी कर रहे हैं। गत 27 जून को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल इकाई के प्रधान प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उप निदेशक से मिला लेकिन अधिकारी के गलत रवैये व प्रधान पर पुलिस कार्यवाही करने की धमकी दी गई जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने आज अपने-अपने काम का बहिष्कार करते हुए सफाई कार्य सहित कार्यालय के काम को भी ठप कर दिया व गेट पर इकट्ठे होकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली व कर्मचारी विरोधी गलत गतिविधियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व हड़ताल पर चले गए जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान प्रवीण कुमार व संचालन सचिव जिले सिंह ने किया।
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि लगातार सफाई यूनियन द्वारा व निगम प्रशासन को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाने के बावजूद निगम के उप निदेशक उन्हें हल करने की बजाय उन्हें लटकाने का काम कर रहे हैं। कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। सफाई के कार्य के लिए मिलने वाली किट भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही, पक्के कर्मचारियों की समय पर एसीआर नहीं लिखी जाती, कच्चे कर्मचारियों को ईपीएफ व ईएसआई की सुविधा नहीं दी जा रही न ही ईपीएफ का कोई हिसाब-किताब दिया जा रहा है। सर्विस बुक का ऑडिट समय पर नहीं किया जा रहा सहित कर्मचारियों की अनेक मांगे लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। उप निदेशक की कार्य प्रणाली व प्रशासन की उपेक्षा की वक्ताओं ने घोर निंदा की।
यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ जिला के प्रतिनिधि मंडल व नगर निगम ईओ के साथ बातचीत में बनी सहमति जिसमें एक सप्ताह में सभी मांगों को हल करने का आश्वासन के बाद यूनियन द्वारा आंदोलन स्थगित कर दिया गया। प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर 29 जून को 12 घंटे की भूख हड़ताल, 6-7 जुलाई को शहर में झाडू़ प्रदर्शन, 11 जुलाई को मशाल जुलूस व 12, 13, 14 जुलाई को प्रदेश स्तरीय हड़ताल में कर्मचारियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
कर्मचारियों को अनिल शर्मा सकसं जिला सचिव, दीपक लोट ब्लॉक प्रधान, अशोक सैनी, ब्लॉक सचिव सहित सुनील कांगड़ा, सत्यवान भट्टी, राजेश बागड़ी, बिशन सिंह चावरिया, सुरेश बिढ़लान, दयाराम, कैलाश चन्द्र, शेखर, सुरेन्द्र वर्मा, राम किशन, उर्मिला देवी, सूरजमुखी, सुशीला, कमलेश आदि ने संबोधित किया।

Related posts

आदमपुर पुलिस को देख भागने लगा युवक, प​कड़े जानें पर….

Jeewan Aadhar Editor Desk

श्रावण माह के प्रथम सोमवार को सजा हनुमान मंदिर, नागोरी गेट का शिवालय

आदमपुर : शहरवासी पानी को तरसे लेकिन जलघर का हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, रानीबाग में घूसा जलघर का पानी