हिसार

पिछली सरकारों ने किसानों के नाम पर सिर्फ वोट बटोरने का काम किया: भाटी

आदमपुर(अग्रवाल)
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी ने आदमपुर किसान रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के नाम पर सिर्फ वोट बटोरने का काम किया तथा किसानों का जमकर शोषण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है तथा किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलवाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पी.एम. ने किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट से भी बहुत ज्यादा किसानों को दिया है। भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के हर सम्भव प्रयास कर रही है इसी के अधीन हाल ही में फसलों के मूल्य बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल उचित रैट पर सरकार खरीद रही है तथा फसलों के नुकसान का मुआवजा देने का काम भी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खादों के रेट कम करने तथा फसलों का बीमा करने का भी किया है।

भाटी ने कहा कि पिछले कांग्रेस के 10 साल के शासन में गेंहू का खरीद मूल्य 350 रुपए बढाया गया जबकि वर्तमान सरकार ने 3 साल में ही गेंहू का रैट 300 से ज्यादा बढाया वहीं हाल ही में मूंग व बाजरा सहित अनेक धान का मूल्य डेढ़ गुणा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट फसल का ज्यादा से ज्यादा मुआवजा किसानों को दिलाया है तथा किसानों का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है।

मंच संचालन करते हुए पवन जैन ने बरवाला किसान कपास रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामफल बूरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण सरसाना, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखबीर डूडी, निगरानी कमेटी अध्यक्ष मुनीष ऐलावादी, राजेश बगला, सोमबीर लाम्बा, विनोद वर्मा, ओम खिचड़, पवन जैन, सुन्दर डेलू, सुरेश थोरी, सुग्रीव, रोहताश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कल्पना चावला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रखवाले ही निकले चोर— मामला दर्ज

समझौते करके बार-बार मुकर रही सरकार : किरमारा

हिसार : बैंक अधिकारी, डाक्टर, नर्स सहित 55 मिले कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk