राशिफल

6 अगस्त 2018 : जानें सावन के दूसरे सोमवार का राशिफल

मेष:
आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है लेकिन सब सही हो जाएगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ:
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह एवं चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है।

मिथुन:
आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ बीतेगा। ईष्ट देवता के ध्यान से समस्याओं का निवारण होगा। उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है।

कर्क:
आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।

सिंह:
आपके आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा।

कन्या:
आज का आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मित्रों एवं संबंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा।

तुला:
वाणी पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध से दूर रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

वृश्चिक:
आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आमोद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों-स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु:
आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

मकर:
पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। धन और प्रतिष्ठा में हानि ना हो, ध्यान रखें। ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ:
आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज के आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। स्त्रीयों के सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च हो सकता है।

मीन:
आवश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

9 April 2024 Ka Rashifal : नववर्ष व प्रथम नवरात्र पर 5 राशियों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

11 December 2025 Ka Rashifal : आज वृश्चिक—कुंभ के लिए दिन रहेगा शानदार, होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

30 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk