देश

स्मृति स्थल पर शुक्रवार 1:30 बजे होगा अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली,
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया। इसके बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, वाजपेयी के निधन के बाद नेताओं और अन्य हस्तियों का एम्स में तांता लग गया। वाजपेयी के निधन की जानकारी सामने आते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स पहुंच गए।
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमेरिका और चीन ने भी दुख जताया। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर बिहार में शुक्रवार को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। वाजपेयी के निधन के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे।

केंद्र सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर वाजपेयी का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार दोपहर 01:30 बजे वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा बीजेपी दफ्तर से स्मृति स्थल को निकाली जाएगी।
वाजपेयी का पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा। यहां उनका पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राहुल ने सरसावा में लगाई पंचायत

SSC MTS परीक्षा-II का रिज़ल्ट हुआ डिक्लेयर, यहां चेक करें परीक्षा परिणाम

यूपी में नौकरी के 1137 मौके