हरियाणा हिसार

प्रदेश में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे पेट्रोल—डीजल के दाम

हिसार,
पेट्रोल—डीजल के बढ़ रहे रेट ने अब जेब पर बोझ डालना आरंभ कर दिया है। मंगलवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के रेट अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को सिरसा के डबवाली में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 79.63 रु. और डीजल 16 पैसे बढ़कर 71.47 रु. प्रति लीटर हो गया। अगस्त माह में एक भी दिन तेल की कीमतें नीचे नहीं आई।
केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए व डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लेती है। राज्य सरकार प्रति लीटर पेट्रोल पर 26.25% और डीजल पर 17.22% वैट ले रही है। हिसार पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि सरकार को इन्हें जीएसटी के दायरे में लाकर या एक्साइज-वैट घटाकर राहत देनी चाहिए।

आज पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल डीजल
सिरसा 79.63 71.47
पानीपत 78.09 70.05
हिसार 78.95 70.87
रोहतक 78.74 70.64
अम्बाला 78.31 70.27
रेवाड़ी 78.38 70.36

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में बरसात ने कैसे बरपाया अनाज मंडी के व्यापारियों पर कहर—देखें वीडियो

ना मंत्रीमंडल में फेरबदल होगा और ना ही संगठन में—सुभाष बराला

कुपोषण पर जीत के अभियान में सब करें सहयोग : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk