फतेहाबाद

फ्री में होगा प्रदेश के 40 प्रतिशत लोगों का 5 लाख रुपये तक का उपचार

टोहाना (नवल सिंह)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा है कि आगामी 25 सितंबर को प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी। योजना के तहत प्रदेश के 40 प्रतिशत लोगों को कवर किया जाएगा। इस योजना में गरीब परिवारों के 5 लाख रुपये तक के निशुल्क सालाना उपचार की व्यवस्था की गई है।
श्री बराला गांव उदयपुर में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को लागू करने पर ग्रामवासियों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व गांव उदयपुर में पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का गांव की सरपंच रामदीप कौर, कर्म सिंह, जरनैल सिंह व अन्य गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें पगड़ी व शॉल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांग पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने खाली जमीन पर शैड बनवाने के लिए 5 लाख रुपये, बाल्मीकि चौपाल के लिए 2 लाख रुपये, स्कूल के मैदान के लिए 3 लाख रुपये व शमशान घाट का शैड बनवाने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 32 लाख रुपये की धनराशि के विकास कार्यों को मंजूर किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में अभी तक लगभग 1000 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के शासनकाल 10 वर्षों के कार्यकाल में भी इतने विकास कार्य नही हुए थे। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत करवाए गए विकास कार्यों में टोहाना पूरे प्रदेश में अव्वल है। उदयपुर गांव के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 72 लाख रुपए की धनराशि से गांव की 12 गलियां, चौपाल, गंदे पानी का नाला सहित अन्य विकास कार्य करवाए गए है। सुभाष बराला ने कहा कि गांव उदयपुर के समीप रेलवे का आरयूबी बनाने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये हरियाणा सरकार ने रेलवे के खाते में जमा करवा दिए हैं, जल्द ही यह कार्य भी आरम्भ होगा।
नागरिक अभिनंदन समारोह को भाजपा मंडल अध्यक्ष हरमेश शर्मा, टोहाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन रिंकू मान, भाजपा नेता हरीश गर्ग, अरुण गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि हरमिंदर सिंह लाली ने भी संबोधित किया। समारोह में जयदीप बराला, भाजपा युवा मोर्चा के बूथ शक्ति प्रमुख प्रकाश सिंह, सोनू सिंह, कृष्ण नैन, जिले सिंह बराला, तरसेम मदान, तरुण सिंगला, मास्टर मोमन राम, जिले सिंह डांगरा, गुरमीत डांगरा सहित आसपास गांव के पंचायती राज जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गर्मी बढ़ते ही बिजली रानी हुई छू—मंतर…अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

लहराथेह को अलग पंचायत का दर्जा देने पर ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 सालों से नहीं दिया प्राइवेट स्कूलों को फंड, स्कूल संचालक बैठे धरने पर