फतेहाबाद

जामिया के समर्थन में छात्र उतरे सड़कों पर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रतिया इलाके में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से शहर भर में प्रदर्शन किया गया। स्टूडेंट्स ने नागरिक संशोधन बिल और जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए हमले को लेकर यह प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार लाठी के बल पर छात्रों की आवाज को दबाने का काम रही है। रतिया के मेन बाजार से नारेबाजी करते हुए छात्र शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे और वहां पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब तक सरकार नागरिक संशोधन बिल को वापस नहीं लेती छात्रों का यह आंदोलन जारी रहेगा।

Related posts

20 मई तक आ जायेंगे बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट—डा.जगबीर सिंह

उपायुक्त बोले—’कूड़ा—करकट उठाने डीसी थोड़े आएगा’

पुलिसकर्मियों ने बिना टिकट वसूला किराया, हंगामा करने पर जमा करवाये पैसे