हिसार

नलवा हलका की रैली को सफल बनाएं महिलाएं : सोनाली

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे 22 सितम्बर को नलवा हलका के कैमरी गांव में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली में ज्यादा से ज्यादा शामिल हों। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद हलके के विकास को चार चांद लग जाएंगे।

सोनाली सिंह हलके के गांव गोरछी में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों से संपर्क करके उन्हें रैली का निमंत्रण दे रही थीं। महिला मोर्चा की जिला सचिव पुष्पा पातन एवं आर्यनगर मंडल अध्यक्ष सुदेश के साथ उन्होंने रैली के लिए महिलाओं से संपर्क किया। उन्होंने विभिन्न गांवों में महिलाओं से संपर्क किया और खाना बना रही महिलाओं के पास बैठकर उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नलवा हलका पर विशेष कृपा रही है। यही कारण है कि अब तक मुख्यमंत्री ने हलके के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं उपलब्ध करवाई है और इस बार की रैली में करोड़ों की घोषणाएं फिर से मुख्यमंत्री करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के समान विकास का संकल्प लेकर चली है और इसी के चलते प्रदेश के हर विधानसभा हलके का दौरा करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों के विकास कार्य करवाए हैं जिसकी बदौलत प्रदेश आज विकास के मामले में नंबर वन बन गया है।

सोनाली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, खासकर महिलाओं से मिलकर उनसे अपील की कि वे नलवा हलका की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया है और उनके लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार : उपायुक्त

पुलिस ने की विनोद पानू उर्फ काना की गिरफ्तारी की पुष्टि, जीवन आधार न्यूज पोर्टल की खबर पर लगी मोहर

Jeewan Aadhar Editor Desk

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडिशनल मंडी में दुकानों के आगे दीवार निकालने पहुंचे अधिकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk