हरियाणा हिसार

पुलिस ने की विनोद पानू उर्फ काना की गिरफ्तारी की पुष्टि, जीवन आधार न्यूज पोर्टल की खबर पर लगी मोहर

हिसार,
हरियाणा पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका करीबन 3 लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड गांव थुराना निवासी विनोद पानू उर्फ काणा को हरियाणा पुलिस ने झज्जर के नजदीक स्थित एक झील के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के उसके साथ तीन अन्य वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें अमित राजली, आशीष उर्फ बिल्ली और दिल्ली के धीरपाल रेडूवास हैं। जीवन आधार न्यूज पोर्टल ने 10 नवंबर को विनोद पानू उर्फ काना की गिरफ्तारी का समाचार पुलिस सूत्रों के हवाले से प्रकाशित किया था। 3 दिन बाद पुलिस ने पत्रकार वार्ता करके इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ पुलिस को विनोद काना के बारे मेें मुखबरी मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस की टीम उसे पकडऩे के लिए जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, मगर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया है। टीम का नेतृत्व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विनोद पानू उर्फ काना करीबन सात साल पहले अपराधिक दुनिया में घुसा था। पहले गांव थुराना निवासी अजीत पहलवान और विनोद पानू दोस्त थे, मगर विनोद को एक मामले में धोखा देने केे बाद अजीत ने गुट ने विनोद की एक आंख फोड़ दी थी, जिसके बाद से दोनों में गैंगवार शुरु हो गया। विनोद पर पिछले करीबन सात साल में 12 से अधिक हत्याएं और हत्या में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। विनोद काना ने गांव थुराना निवासी राजा मास्टर की हत्या में भी संलिप्त होने का आरोप लगा था। यहां क्लिक करे— स्कूल प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार
इसके अलावा वह आशु थुराना, संदीप बच्ची, बिट्टू थुराना, संदीप सोरखी की हत्या के अलावा पुष्पा कॉम्पलेक्स में बिट्टू शर्मा की हत्या में शामिल रहा है। विनोद पर करनाल में दो हत्याएं करने सहित अनेक अपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। ज्ञात रहे कि बीते दिन हिसार कोर्ट में चल रहे बिट्टू शर्मा की हत्या के मामले में कोर्ट ने आठ लोगों को दोषी करार दिया है। इस हत्याकांड में विनोद काना के शामिल होने का भी आरोप है और अब विनोद की गिरफ्तारी होने पर हिसार व हांसी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
दिल्ली जैंटल लुक में रह रहा था विनोद काना
हरियाणा पुलिस का मोस्टवांटेड विनोद काना आमतौर पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देनेे के बाद दिल्ली में चला जाता था। इन दिनों वह दिल्ली में यंग लुक में रह रहा था, जिसके चलते हरियाणा पुलिस उसे शुरुआत में पहचान भी नहीं पाई थी। हरियाणा पुलिस केे पास उसकी जो फोटो थी, उसमें वह दाड़ी वाला है, जबकि अब वे बिना दाड़ी-मूछ के व चश्मा पहनकर जेंटल मैन लुक में रह रहा था।
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
तीन लाख का ईनामी बदमाश विनोद काना
जानकारी के अनुसार विनोद काना पर चल रहे संगीन अपराधों के चलते उस पर ईनाम घोषित किया हुआ था। हिसार पुलिस ने उस पर 1 लाख, हांसी पुलिस न भी करीबन 1 लाख और करनाल पुलिस ने 1.5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था।
बहादुरगढ़ पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप यादव की भी महत्ती भूमिका
कुख्यात अपराधी विनोद काना को झज्जर की सीआईए टीम द्वारा गिरफ्तार करने के दौरान बहादुरगढ़ के सिटी थाना प्रभारी एवं पूर्व में हिसार की सीआईए टीम के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर प्रदीप यादव की महत्ती भूमिका रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने ही सबसे पहले विनोद काना को थुराना के ड्राइंग मास्टर शिव कुमार की हत्या के आरोप में पकड़ा था और अब भी प्रदीप यादव ने ही उसे पकड़वाने में अप्रत्यक्ष रूप से महत्ती भूमिका निभाई।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

मर गई इंसानियत,शव के ऊपर से निकलती रही गाड़िया

दांतों को स्वस्थ रखना है तो देखभाल करना बेहद जरूरी : डॉ. सचिन

Jeewan Aadhar Editor Desk

राह संस्था ने स्वच्छता अभियान के तहत बदली पार्क की तस्वीर