सिरसा

घर से भागकर आई विवाहिता को पुलिस ने भेजा प्रोटेक्शन हाउस, हवलदार पर लगाये छेड़छाड़ के आरोप

सिरसा,
अपनी शादी से नाखुश एक विवाहिता घर सें भागकर महिला थाना में पहुंच गई। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके या ससुराल में नहीं रहना चाहती है। उसे पुलिस संरक्षण दिया जाए। महिला थाना पुलिस की टीम उसे प्रोटेक्शन हाउस में छोड़कर आ गई। आरोप के मुताबिक वहां तैनात एक हवलदार ने विवाहिता को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विवाहिता ने विरोध किया और अपने जानकार को फोन कर दिया। उसके बाद एक महिला एडवोकेट वहां पहुंची। उसको विवाहिता ने आपबीती सुनाई। हालांकि अभी तक पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं दी गई है।

ऐसा मामला संज्ञान में आया है। मैने तुरंत महिला थाना प्रभारी और सदर थाना प्रभारी को मौके पर भेजा है। अभी तक हुई जांच में विवाहिता ने छेड़छाड़ के आरोप गलतफहमी में लगाने की बात कही है। उसने कोई शिकायत नही दी है। फिर भी उसके गुरुवार को 164 के बयान करवाये जाएंगे। जो बयान वो देगी उसके मुताबिक करवाई की जाएगी।
हामिद अख्तर, एसपी सिरसा

एक महीने पहले हुई थी शादी, थाने आकर बोली, मायके व ससुराल में नहीं रहना
सदर थाना एरिया में पड़ने वाले एक गांव की विवाहिता मंगलवार शाम को घर से भागकर महिला थाना आ गई। महिला थाना प्रभारी को उसने बताया कि वह अपनी शादी से खुश नहीं है। इसलिए वह ससुराल में नहीं रहना चाहती। वहीं वह मायके भी नहीं जाएगी। वह बालिग है। इसलिए उसे कुछ समय के लिए पुलिस प्रोटेक्शन दी जाए। महिला थाना प्रभारी ने एक महिला एएसआई के साथ भेजते हुए उसे प्रोटेक्शन हाउस भिजवा दिया। हालांकि इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस के पास थी। मगर सदर थाना पुलिस ने इस पर ध्यान नही दिया। महिला ए एस आई विवाहिता को प्रोटेक्शन हाउस छोड़कर आ गई। आरोप के मुताबिक वहां पर तैनात एक हवलदार शराब के नशे में था। उसने विवाहिता के साथ कोई ना देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करनी शुरू कर दी थी।

प्रोटेक्शन हाउस में डयूटी से नदारद थी महिला पुलिसकर्मी
इस मामले में सबसे बड़ी गैर जिम्मेदाराना भूमिका महिला थाना की एएसआई और सदर थाना पुलिस की रही। सदर थाना पुलिस ने इस मामले को अनदेखा किया । वही बताया जाता है कि प्रोटेक्शन हाउस में जिस महिला पुलिसकर्मी की डयूटी थी। वह भी मौजूद नहीं थी। उसके बावजूद भी महिला थाना की विवाहिता को एएसआई अकेला वहां पर छोड़ दिया और उसे सुरक्षित समझकर वापस आ गई। हालांकि वहां पर और भी प्रेमी जोड़े रहते हैं, मगर विवाहिता अकेली थी। आरोप के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने का फायदा उस हवलदार ने उठाया और विवाहिता को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। सूत्र बताते है कि विवाहिता के बयान एक महिला एडवोकेट के पास रिकॉर्ड है। जिसमे वो ये आरोप लगा रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

शिव नगर कंटनमेंट जोन, साथ लगता 2 किलोमीटर के क्षेत्र को किया बफर जोन घोषित

सावधान! सिरसा के कई गांवों में पहुंचा टिड्डी दल

16 साल के लड़के ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Jeewan Aadhar Editor Desk