फतेहाबाद

खुले रहे भारत पेट्रोलियम के पंप, हड़ताल का नहीं दिखा कोई असर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
भारत पेट्रोलियम की हड़ताल का शहर में कोई असर दिखाई नहीं दिया। भारत पेट्रोलियम से जुड़े पेट्रोल पंप पूरी तरह से खुले रहे। आमदिन की तरह ही इन पंपों पर कार्य होता दिखाई दिया।

गौरतलब है कि पानीपत में भारत पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह गोगी के पम्प पर जिला प्रशासन द्वारा छापा मारा गया था। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पेट्रोल को सील कर सप्लाई बंद कर दी थी। इसी के विरोध स्वरूप हरियाणा में आज भारत पेट्रोलियम पम्प संचालकों ने अपने पम्प बंद करके हड़ताल पर जाने का फैंसला लिया था।

पंप संचालकों के फैंसलेे का फतेहाबाद में कोई असर नहीं दिखा। इससे साफ है कि पंप संचालकों की एसोसिएशन में एकजुटता नहीं है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

एसडीएम ने स्लम एरिया में जरूरतमंदों को बांटा सूखा अनाज

प्रशासन ने की विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी—DC

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेरोजगार युवक लालच में बना नशा का सौदागर, पहली डिलिंग में ही पुलिस ने पकड़ा