देश

अगले 48 घंटे के अंदर इंटरनेट यूज करने में हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली,
अगले 48 घंटे के अंदर इंटरनेट यूज करने मे यूजर्स को परेशानी हो सकती है। Russia Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट यूजर्स को Connection Failure का एरर मिल सकता है। क्योंकि कुछ समय तक के लिए मेन डोमेन और इससे जुड़े नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर डाउन रहेंगे।

दी इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) इस दौरान क्रिप्टोग्राफिक कीज में बदलाव करके मेनटेनेंस का काम करेगी जिससे यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। क्रिप्टोग्राफिक की इंटरनेट ऐड्रेस बुक या जिसे आप डोमेन नेम सिस्टम (DNS) को सिक्योर करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ICANN के मुताबिक बढ़ते साइबर अटैक्स की वजह से ऐसा करना जरूरी हो गया है।

कम्यूनिकेशन रेग्यूरटी अथॉरिटी ने एक बयान में कहा है, ‘अगर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने इस बदलाव के लिए तैयारी नहीं की है तो कुछ यूजर्स इससे प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि इसके प्रभाव से बचने के लिए आप सिस्टम सिक्योरिटी एक्स्टेंशन एनेबल कर सकते हैं।’

अगले 48 घंटे मे इंटरनेट यूजर्स को वेब पेज ओपन करने और ट्रांजैक्शन करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। पुराने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के यूजर्स को ग्लोबल नेटवर्क ऐक्सेस करने मे भी दिक्कत हो सकती है।

क्या है ICANN
इंटरेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स एक नॉ प्रॉफिट संस्था है जो दुनिया भर में इंटरनेट नेटवर्क के रख रखाव और इसे सिक्योर करने का काम करता है। इसके अलावा यही ऑर्गनाइजेशन IP अड्रेस स्पेस, प्रोटोकॉल पैरामीटर, DNS मैनेजमेंट और रूट सर्वर सिस्टम मैनेजमेंट फंक्शन का काम करती है। यह ऑर्गनाइजेशन सेंट्रल इंटरनेट ऐक्सेस का टेक्निकल मेंनटेनेंस का काम करता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आज रात को चमक उठेगा आसमान, देर रात जगमगा उठेगा आकाश

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा—निर्देश, 31 दिसम्बर तक रहेंगे लागू

Jeewan Aadhar Editor Desk

देवेंद्र फडणवीस पर नाराज किसान ने फेंका जूता, अन्‍ना के मंच से दे रहे थे भाषण