हरियाणा

मुख्य सचिव की अपील रोडवेज कर्मी काम पर लौटे, नहीं होगी कोई कार्रवाई

चंडीगढ़,
राज्य में 2 दिन से रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। जो सरकार के साथ- साथ कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन हैं। इस बार सरकार इनके अागे झूकने वाली नहीं है। अगर ये अपनी जिद्द पकड़कर बैठे है तो बैठे रहे। उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा में ही रोडवेज बसें चला रही है जबकि सभी राज्यों में कॉर्पोरेशन द्वारा ही बसे चल रही है।

सचिव धनपत राय ने यूनियन के बड़े नेताओं पर भी अारोप लगाए है। उनका कहना है कि यूनियनों द्वारा चुने गए बड़े-बड़े नेता लोगों को हड़ताल में अागे करके खुद अंडरग्राउंड हो चुके हैं, हालाकि अंडरग्राउंड हुए कुछ नेताओं पर कोर्ट में केस चल रहा है, जो कि जमानत पर बाहर अाए हैं। धनपत राय ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मियों के पास अाज तक का समय है अगर कल तक हड़ताल को खत्म नहीं किया गया तो जल्द इन्हें यहां से चलता किया जाएगा। अगले एक हफ्ते में कंडक्टरों-ड्राइवरों की भर्तियां होंगी।

विभाग द्वारा हड़तालियों को वापस लौटने की अपील की गई है। उनका कहना है कि हड़ताल को खत्म कर कर्मचारी अपने काम पर लौटे। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन जिन लोगों पर हड़ताल के दौरान या उससे पहले तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज है, उन पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होकर रहेगी। सचिव का कहना है कि त्यौहारों का सीजन है, बाजारों में अधिक भीड़ है। लोगों को अपने रिश्तेदारों से मिलने जाना होता है, लेकिन इन कर्मचारियों ने बहुत गलत समय पर हड़ताल की है। इस हड़ताल के चलते ये सरकार की गुडविल को खराब कर रहे हैं।
सचिव ने ये भी बताया कि 24 घंटों की हड़ताल से करीब 8-9 करोड़ का नुकसान होता है। कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल का अाज दूसरा दिन है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक कितना नुक्सान हो चुका है। वहीं फोन पर बिमारी का बहाना लगाकर छुट्टी लेकर गए पलवल रोडवेज के जीएम लाजपत राय पर कहा कि उनको सस्पेंड करवाने की सिफारिश सीएम से की गई है। इसके अलावा रेवाडी, बहादुरगढ़ में भी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हनीप्रीत ने लगाई जेल बदलने की अर्जी, राम रहीम को नहीं जेल में कोई परेशानी

Jeewan Aadhar Editor Desk

सपना चौधरी को भेजा 7 करोड़ का नोटिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार हवाई पट्टी का 9000 फुट तक होगा विस्तार