राशिफल

24 अक्टूबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
किसी भी चलते काम को रोकने का मन हो सकता है जो आपको नहीं करना है, कर्म मार्ग पर चलते रहें। निश्चित सफलता मिलेगी।

वृष
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन, जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें, आपको सुकून मिलेगा।

मिथुन
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।

कर्क
कठोर निर्णय लेने का समय है, आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।

सिंह
किसी चोट की सम्भावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा। उसके आधार पर ही निर्णय लेना आपके लिए उचित होगा।

कन्या
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी| गले में परेशानी हो सकती है।

तुला
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आप आसपास की गैर-जरूरी चीज़ों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुःखी मन और ज्यादा दुःख लाता है, इसलिए भावों पर काबू रखें।

वृश्चिक
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु
आज जो भी कार्य शुरू होंगे, उनमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज रचनात्मक और संवेदनशील रहेंगे।

मकर
आज आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे, आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।

कुम्भ
आज आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह से होगा, जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर ख़र्च होगा।

मीन
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन शांत रखें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

24 September 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 दिसंंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 फरवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk