हरियाणा

सांसद दुष्यंत ने अभय चौटाला पर किया वार, पार्टी को बताया संवैधानिक—निष्कासन गैर संवैधानिक

चंडीगढ़,
सांसद दुष्यंत चौटाला ने अभय चौटाला पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता होने के नाते जनता की आवाज उठाने के स्थान पर भाजपा की भाषा बोली। पत्रकारों ने बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया कि वे 2019 में लोकसभा का ही चुनाव लड़ेंगे। 17 नवंबर को जींद में डा. अजय चौटाला ही पार्टी को लेकर अगला निर्णय लेंगे। सेवादल 2002 में आॅल इंडिया स्तर पर डा. अजय चौटाला ने बनाई। गुजरात आपदा के दौरान सेवादल काम किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और चौ.देवीलाल की विचारधारा को आगे ले जाना है। इनसो का निर्माण डा. अजय चौटाला ने किया ​था वे ही उसके संरक्षक है। ऐसे में इनसो का भंग करने या उसके बारे में निर्णय लेने का अधिकार केवल उनके पास ही है।
अपने निष्कासन को गलत बताते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा बंद कमरे में रिपोर्टर बनाकर चौटाला साहब के साइन करवाए गए। ये उन्होेने खुद नहीं किया। प्रकाश सिंह बादल हमारे परिवार के सबसे बड़े सदस्य है। जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का साइन किया हुआ पत्र मुझे नहीं मिलता मैं खुद को इनेलो पार्टी से निष्कासित नहीं मानता। मै तब तक इनेलो में ही हूं। पार्टी के संविधान के अनुसार सांसद दल के नेता को राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य बैठक करके ही निष्कासन का फैसला ले सकते है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमेटी का गठन करके भी कार्रवाई कर सकता है। लेकिन अभी तक ना तो राष्ट्रीय कमेटी की बैठक हुई है और ना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कमेटी का गठन किया है। ऐसे में यह निष्कासन पार्टी के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा प्रजातंत्र में किसी एक व्यक्ति की नहीं चलती। संविधान के अनुसार निर्णय लिए जाते है। ओमप्रकाश चौटाला उनके परिवार के मुखिया है—इसलिए उनका सम्मान करना हमारा और हमारे कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में संगठन सबसे महत्वपूर्ण है। संगठन के कार्यकर्ता जिसके साथ होते है वह नेता ही राजनीति में टिक पाता है। निष्कासन के बारे बोलते हुए सांसद ने कहा हामरे परिवार ने बहुत निष्कासन झेले है। चौ.चरणसिंह ने मंच से चौ.देवीलाल को निष्कासित किया, चौ.ओमप्रकाश चौटाला का चौ. देवीलाल ने निष्कासन किया—लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता के चलते दोनों निर्णय बदले गए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

इनेलो की सम्मान रैली स्थगित, अब 7 अक्टूबर को होगा रैली का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर फूटा किसानों का गुस्सा, सीएम काफिले पर बरसाए डंडे

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम, अगले 3 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Jeewan Aadhar Editor Desk