जींद हरियाणा

इनेलो छोटे भाई को दी, उपहार में दिया चश्मा—अजय चौटाला

जींद,
जींद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए डा. अजय सिहं चौटाला ने इनेलो से अपना दावा छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने के साफ संकेत दे दिए। डा. अजय चौटाला ने साफ किया कि वे इनेलो पर अपना दावा नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे इनेलो छोटे भाई अभय चौटाला को दे रहे है। इतना ही नहीं उपहार में वे इनेलो का निशान चश्मा भी उन्हें दे रहे है।
वहीं जींद के हुड्डा ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को अजय चौटाला समर्थक संबोधित कर रहे है। यहां पर मंच का संचालन दिग्विजय सिंह चौटाला कर रहे है। पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी ने यहां पर अपने संबोधन में कहा कि न्याय युद्ध की शुरुआत में वे केवल 12 आदमी थे। लेकिन बाद में ऐसा काफिला बना कि प्रदेश की राजनीति में आज भी उसे याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ है। आज से प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय आरंभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा चौ. देवीलाल ने जिसके सिर पर हाथ रखा—वो मंत्री बना। आज फिर से ऐसा मौका आया है। कार्यकर्ता जोश और उत्साह से दुष्यंत चौटाला का साथ दे। इतिहास स्वयं को दोहरायेगा।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा जो लोकदली है वे आज जींद में आए है और जो कांग्रेसी है—वे…।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम समाप्त करने के आदेश—जानें विस्तृत जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजकुमार सैनी की पार्टी

Jeewan Aadhar Editor Desk

बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर की युवती की हत्या