हिसार

किसान हित में काम कर रही भाजपा सरकार : धनखड़

हिसार,
राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि सरकार किसानों के हित में प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ निकटवर्ती गांव बालसमंद में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह के मामा उमेद सिंह झाझडिय़ा व अनिल झाझडिय़ा के आवास पर जलपान कार्यक्रम में किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने लगभग चार वर्ष के शासनकाल में जहां किसानों की फसलों का उचित भाव दिया है वहीं उनकी फसलें भी प्राथमिकता के आधार पर खरीदी है। इसके अलावा किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिससे किसानों की आमदनी बढऩी शुरू हुई है और वर्ष 2022 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मिशन को सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर किसानों ने मंत्री के समक्ष मूंग की सरकार खरीद समय से पहले बंद करने का हवाला देते हुए इसे पुन: शुरू करवाने की मांग की। मंत्री ने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों व उपायुक्त से बातचीत करके इस संबंध में अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि किसानों को फसलें बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने जलपान कार्यक्रम में शामिल होते हुए ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट, बलराज झाझडिय़ा, सुनील झाझडिय़ा, सुनील, विकास, पूर्व सरपंच इन्द्र सिंह लौरा, सत्यवान लौरा, जगदीश लौरा, सतीश लौरा, गांधी कुलडिय़ा, सतबीर कुलडि़य़ा, बलबीर कुलडिय़ा, विक्रम राव, विनोद पातवान, श्रीकुमार शर्मा, सुनील चहल, सुनील लौरा, देवीलाल लौरा व राजीव शर्मा सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

एटीएम बदलकर क्लर्क के खाते से साढ़े 48 हजार रुपये उड़ाए

Jeewan Aadhar Editor Desk

कला के उपासक दशरथ राय लोहिया का निधन

दर्जी सीम दे निशान म्हाने खाटू जाणा स….