हिसार

प्रश्नोत्तरी में आर्यभट्ट सदन ने मारी बाजी

आदमपुर (अग्रवाल)
शिव कॉलोनी स्थित मदर्स प्राइड कान्वैंट स्कूल में बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशिका मनीषा जांगड़ा के अनुसार प्री-प्राइमरी से के. जी. के लिए सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर बौद्धिक तार्किक एवं स्मरण क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कक्षा 9वीं और 10वीं का साइंस क्विज करवाया गया। जिसमें बच्चों ने हाऊस वाइज भाग लिया।
आर्यभट्ट हाऊस के अभिषेक, आशु, महक, सिया ने पहला, कलाम हाऊस से वर्षा, चिराग, सुमित व द्रोण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन सुमन शर्मा तथा मुकेश सांखला ने किया। स्कोरर की भूमिका विकास पूनियां ने निभाई। विज्ञान शिक्षक मुकेश सांखला ने बताया कि छात्रों के अंदर विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की क्विज करवाई गई है। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

विनोद गोयल दोबारा चुने गए अखिल भारतीय सेवा संघ के हिसार शाखा अध्यक्ष

हरियाणा स्टेट पेंशनर्ज समाज का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना 25 को