हिसार

शून्य से नीचे गया हिसार का तापमान, फसलों पर जमने लगी बर्फ

हिसार,
जिले के तापमान में गिरावट लगातार जारी है। शुक्रवार को हिसार में न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा कृषि मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा और शीत लहर चलने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फ और शीत लहरों के कारण सर्दी बढ़ती रहेगी। पारा लुढ़कने के कारण लोग घरों में दुबके नजर आए। ऐसे में रविवार को होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीण क्षेत्र में ठंड के कारण खुले में बर्तनों में रखे पानी पर करीब एक से दो इंच मोटी परत जम गई। करीब नौ बजे बाद धूप खिलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह खेतों में खड़ी फसलों पर जमीं बर्फ से किसान खासे चिंतित हैं। हालांकि, कृषि विभाग के अनुसार फिलहाल पड़ रही ठंड नुकसानदायक नहीं है, लेकिन यदि तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है ठंड लंबी होती है तो फसलों को जरूर नुकसान होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कर्म का फल मिलना निश्चित, इसलिए सदैव ​अच्छे कर्म करें : डा. मधु बिश्नोई

आलू, प्याज, टमाटर व गोभी की फसल का पूरा दाम दिलवा रही है सरकार—जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कड़ी धूप व उमस भरे मौसम में महला का निगम कार्यालय के समक्ष धरना जारी