हिसार

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, रेलगाड़ी और बसें चली देरी से

हिसार,
नए साल के तीसरे दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के कारण पूरी तरह से जनजीवन प्रभावित हुआ। रेलगाड़िया समय से काफी देरी से चली। गंगानगर—रेवाड़ी सवारी गाड़ी व किसान एक्सप्रेस अपने निधारित समय से करीब सवा घंटा देरी से चल रही है वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। वहीं गांव बहवलपुर में कोहरे के कारण 2 बसों की चपेट में आने से दर्जनभर गौवंश घायल हो गया। गनीमत रही कि यहां पर कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
दूसरी तरफ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदन लाल बिश्नोई ने बताया कि 4 जनवरी तक मौसम के खुश्क रहने और सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 जनवरी को हल्के बादल छाने और कहीं—कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अवैध छात्रावास मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

फसल अवशेषों को जलाने की बजाय उसके उचित प्रबंधन की दी जानकारी

अमरजीत ने रोडवेज बस के आगे कूद कर की आत्महत्या,हिसार सीआईए-2 पर मामला दर्ज