हरियाणा

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज सर्वे: CM के लिए खट्टर पहली पसंद, AAP बिगाड़ सकती है सबका गणित

नई दिल्ली,
इंडिया टुडे ग्रुप के लिए एक्सिस माई इंडिया की ओर से पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज PSE सर्वे के डेटा के मुताबिक हरियाणा में खट्टर को 35% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया। वहीं हुड्डा को 28% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर PSE सर्वे में 32% प्रतिभागियों ने खुद को संतुष्ट बताया। PSE सर्वे में 35% वोटरों ने खट्टर सरकार के कामकाज से खुद को असंतुष्ट बताया। अक्टूबर PSE सर्वे में 42% प्रतिभागियों ने खुद को राज्य सरकार के कामकाज से असंतुष्ट बताया था। इसके मायने हैं कि बीते तीन महीने में हरियाणा की बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर वोटरों की नाराजगी पहले की तुलना में कम हुई है।

हरियाणा में मुख्यमंत्री को लेकर मनोहर लाल खट्टर वोटरों की पहली पसंद हैं। ताजा PSE सर्वे में खट्टर को 35% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया। कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा को 28% ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा में चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर भी PSE में प्रतिभागियों की राय जानी गई। 23% वोटरों ने राय व्यक्त की कि AAP चुनाव जीत सकती है। 28% वोटरों का कहना था कि AAP के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। सर्व में 15% प्रतिभागियों की राय में AAP के चुनाव लड़ने से इंडियन नेशनल लोकदल को नुकसान हो सकता है। वहीं 34% वोटर मानते हैं कि AAP के चुनावी ताल ठोकने से बीजेपी को नुकसान हो सकता है।

एक्सिस माई इंडिया की ओर से PSE सर्वे 2 जनवरी से 9 जनवरी 2019 के बीच किया गया। इस दौरान हरियाणा के सभी 10 संसदीय क्षेत्रों में टेलीफोन से इंटरव्यू लिए गए। इसमें 1,024 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पुलिस ने तलाशी के लिए रोका युवक..युवक निकला कुख्यात अपराधी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मौसी के साथ जा रही लड़की को अगुवा करके किया गैंगरेप

ढ़ाई दिन में प्रदेशवासियों ने देखी सरकार की पूरी ‘पाखंड’ यात्रा

Jeewan Aadhar Editor Desk