जींद हरियाणा

जींद उपचुनाव :भाजपा की जीत तय..कांग्रेस हुई मैदान से बाहर, अन्य दलों में नंबर 3—4 का मुकाबला—रामबिलास शर्मा

भिवानी,,
 शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा का महाकुंभ जीन्द में हैं, जहां भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होने कहा कि यहां कांग्रेस तो शुरु से ही मुकाबले के बाहर हो चुकी है और अन्य दल दूसरे-तीसरे स्थान के लिए लङ रहे हैं। उन्होने कहा कि जीन्द में हर कोई अपनी चौधर की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि हम गरीब सेवा करने के लिए लड़ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में हरियाणा से लहर बनती है। 1977 की लहर हरियाणा से बनी थी। जनता पार्टी का निर्माण हरियाणा से हुआ था। भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की राजनीतिक गंगा है। हरियाणा की जनता नेे सभी को देख लिया है अब देश की जनता ने पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को अपनी पार्टी स्वीकार कर लिया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफल प्रधानमंत्री, गरीब का हितैषी, किसान की फसल का डेढ़ गुणा मूल्य बढ़ाने वाला प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण भारतीय जनता पार्टी जींद का चुनाव जीतेगी। जींद में भाजपा का किसी से मुकाबला नहीं है वहां सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही जीत दर्ज करवाएगी। जींद में उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। चौधरी देवीलाल की जो विरासत है उसके मालिक भाजपा ही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आखिर तक अपने उम्मीदवार का फैसला भी नहीं कर पाई थी। आखिर में उन्होंने मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को ही मैदान में उतार दिया। इससे यह सिद्ध हो रहा है कि कांग्रेस को जींद उपचुनाव को लेकर घबराई हुई है।

शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा जींद उप चुनाव के परिणाम के साथ ही 2019 के चुनाव की जीत का श्रीगणेश करेगी। जींद से भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले में कोई भी उम्मीदवार ठहर नहीं सकेगा। अन्य दलों के उम्मीदवारों की तो आपस में ही दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान के लिए लड़ाई चल रही है। उन्होंने दावा कि राज्य सरकार पिछले लगभग 4 वर्षों के दौरान जन आकाक्षाओं पर खरी उतरी है। व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम किया है। जन सेवा के क्षेत्र में नई परिकल्पना, नए संकल्प, समर्पित सेवा भावना एवं कर्तव्य बोध, नई विकास नीति और राजनीतिक सुचिता की स्पष्ट दिशा निर्धारित करते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विकास और जनकल्याण के नए युग का सूत्रपात किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की बदौलत हरियाणा बदल रहा है, चमक रहा है, आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के विस्तार की दिशा में अह्म कदम उठाए हैं। तकनीकि शिक्षा के विस्तार के लिए नए बहुतकनीकि संस्थान व आईटीआई खोले हैं। शिक्षा को रोजगार से जोडऩे के लिए वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रमों में बलाव किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा, राजीव शर्मा, ढिल्लू देवसर , इंद्र कुमार, रामलाल, नवीन कौशिक,रमेश देवसर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

विवाह शगुन योजना में अब सरकार देगी 51 हजार रुपये : मुख्यमंत्री

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार हादसा अपडेट : मृतकों की हुई पहचान, सभी मृतक फतेहाबाद के रहने वाले

सपना चौधरी को भेजा 7 करोड़ का नोटिस

Jeewan Aadhar Editor Desk