जींद हरियाणा

15 हजार से जीत सुनिश्चित, लोगों की आंखों से मिली जीत की झलक—दिग्विजय सिंह चौटाला

जींद,
जींद उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला है। यहां पर मतदान 70 प्रतिशत से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान कंडेला में मीडिया से बातचीत करते हुए जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने जीत का दावा किया।
उन्होंने कहा लोगों की आंखों की चमक बता रही है कि जेजेपी जींद उपचुनाव को जीत रही है। अभी तक मिले फीडबैक के अनुसार वे 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत रहे है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान को उत्साह और जोश है। महिलाएं लोकतंत्र के इस यज्ञ में गीत गाते हुए अपनी आहुति डालने के लिए आ रही है। मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़ भाजपा सरकार से नाराजगी की है। यह हमारे पक्ष में मतदान कर रही है। उम्मीद है कि 31 जनवरी को परिणाम वे 15 हजार से अधिक वोटों से विजयी होंगे।
बात दें, दोपहर के समय कंडेला में दो महिला वोटों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करते हुए मामले को शांत करवा दिया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

छात्राओं को किडनैप करने की कोशिश, छात्राओं के विरोध करने पर भागे बदमाश

Jeewan Aadhar Editor Desk

लाखों का घाटा खाकर अधिकारियों की अकल आई ठिकाने, हिसार डिपो का चक्का जाम खुला

​कवि हरिओम पवार की कविता से प्रेरित होकर उमर खालिद पर चलाई थी गोली