जींद हरियाणा

जींद उपचुनाव में इनेलो की हुई मिट्टी पलीद, 15 उम्मीदवार नोटा से हारे

जींद,
जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल की। दिग्विजय चौटाला दूसरे, रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे पायदान पर रहे। वहीं चौथे पायदान पर लोसपा के उम्मीदवार विनोद आश्रि रहे। पांचवे पायदान पर इनेलो कहराती हुई नजर आई। वहीं जींद उपचुनाव की दौड़ में शामिल 21 उम्मीदवार में 15 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो नोटा से हार गए।

जींद उपचुनाव में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने 50566 वोट, जजपा के दिग्विजय चौटाला ने 37631 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 22740 वोट तथा लोसुपा के प्रत्याशी विनोद आश्रि ने 13582 वोट प्राप्त किए। वहीं पिछले चुनावों में इसी सीट पर विजयी रही इनेलो सीधा पांचवे नंबर पर फिसल गई, जिसे इस बार 3454 वोट प्राप्त हुए। इस चुनाव में नोटा को कुल 345 वोट मिले। 15 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले, इनमें मांगेराम-276, प्रभाती राम-249, विजेन्द्र- 239, रविन्द्र कुमार- 200, संत धरमवीर चोटीवाला- 170, सुनील कुमार- 166, कमल कुमार-149, शीतल देवी-131, ओमप्रकाश-128, सतपाल-119, मास्टर रमेश खत्री-95, सुनीता रानी-69, संदीप कुमार-67, राजपाल-52 तथा सुरेन्द्र बीबीपुर-40 शामिल रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रदेश के प्रत्येक शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवायेगी सरकार—कविता जैन

4 युवाओं ने सपने देखे..और सपनों को किया साकार, प्रदेश को चारों पर है गर्व

शिवसेना का ऐलान, हरियाणा में भी सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Jeewan Aadhar Editor Desk