हिसार

हांसी में खिलेगा कमल का फूल : गायत्री देवी

हांसी,
भाजपा की जिला अध्यक्ष एवं परिवाद निवारण समिति की सदस्य गायत्री देवी ने कहा हांसी की जनता आज भाजपा के साथ है। इस बार विधानसभा चुनावों में यहां पर कमल का फूल खिलेगा। वे आज हांसी के गांव रामायण व ढंढेरी में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रही थी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की नीतियों की लोग सराहना कर रहे है। आने वाले समय में चुनाव में हांसी की जनता कमल का फूल खिलाने काम करेंगे। गायत्री देवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा ‌ कि आप केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाए तथा अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा का साथ दें। भाजपा ने हर वर्ग के लिए नई-नइ योजनाएं लागू कर किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग, कमेेेरा वर्ग के हित में फैसले लिए है। बजट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है। इसमें सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम, मास्टर हरिनारायण, विक्रम, धर्मेन्द्र, प्रदीप, अशोक, थम्बूराम, बलराम, सरपंच ढंढेरी प्रकाशी, राजेन्द्र, कर्ण सिंह मलिक, प्रेम पंडित, वेदप्रकाश फौजी, दीनानाथ, सुनील, बिशम्भर, भागचंद, सतीश, सत्यवान मलिक, मास्टर राजकुमार, धर्मबीर, रामफल, गुड्डी, शीला, बाला, खजानी, मीरा, गीता, नवीन, शीलू, नरेन्द्र, बलजीत आदि मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 जनवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

अनूप सिहं का उकलाना तबादला, अमरजीत सिंह होंगे नए मार्केट कमेटी सचिव

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज कर्मचारियों की प्रताडऩा के खिलाफ तालमेल कमेटी ने चलाया जागरूकता अभियान