हिसार

रिश्ता था चाचा—भतीजी का..8 माह तक नाबालिग की आबरु लूट बन गया शैतान

आदमपुर (अग्रवाल)
13 वर्ष की नादान जिस पड़ोसी को चाचा कहती थी वह शैतान निकला। आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में परचुन की दुकान करने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ जून 2018 में दुष्कर्म किया। इसके बाद दिसंबर 2018 में फिर से अपनी हवस का शिकार बनाया। अब 6—7 दिन पहले फिर से नाबालिग को हवस का शिकार बनाया तो उसने अपनी मां को पूरी घटना से अवगत करवाया। बाद में मामले की शिकायत आदमपुर पुलिस को दी।
पुलिस को दी शिकायत में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने बताया कि जून में वह परचुन की दुकान में कुछ समान लेने गई थी, इस दौरान पहली बार पड़ोसी चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान वह मम्मी के ड़र से किसी को कुछ बता नहीं पाई। बाद में दिसंबर माह में वह अपने पड़ोस में सहेली के घर जा रही थी तो पड़ोसी चाचा ने धोखे से उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अब 6—7 दिन पहले पड़ोसी चाचा के दोस्त रस्ते में मिले और कहा कि पड़ोस वाली बुआ तुझे घर पर बुला रही है। जब वह बुआ के घर गई तो पड़ोसी चाचा और उसके 3 दोस्त वहां मौजूद थे। पड़ोसी चाचा उसे घर में बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद पड़ोसी चाचा ने उसे कुछ टेबलेट दी और कहा कि पेट में दर्द हो ये खा लेना। घर में आने के बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने वो गोलियां खा ली। लेकिन इससे उसे काफी कम आराम मिला। इस दौरान गोलियों का पत्ता मम्मी के हाथ लग गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पूरी घटना मम्मी को बता दी।
इसके बाद पीड़िता की मां उसे आदमपुर थाने में ले आई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

26 अप्रैल 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सेना के जवानों ने प्रस्तुत किये मैदान में बेहतरीन डेमो

Jeewan Aadhar Editor Desk

लिटिल बडस प्ले स्कूल के वार्षिक महोत्सव में बच्चों ने समां बांधा

Jeewan Aadhar Editor Desk