हिसार

देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,आग की चपेट में आने से 3 की मौत—4 गंभीर

हिसार,
उकलाना के नजदीकी गांव भैरी अकबरपुर के पास ढ़ाणी बनाकर रह रहे सुरेश के घर में शुक्रवार राम करीब 2 बजे जोरदार धमाके साथ आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का आज नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।

शॉर्ट सर्किट का अंदेशा
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। हादसे में घायल आरती ने बताया कि परिवार के सभी 8 लोग घर में सो रहे थे। देर रात जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। घर की सभी तारों से धुआं और आग निकल रही थी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और राहत का कार्य आरंभ किया।

एंबुलेंस और फायर बिग्रेड को हुई मुश्किल
ढ़ाणी की तरफ का रस्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उकलाना थाना प्रभारी करीब 3 बजे मौके पर पहुंचे और जांच आरंभ की। उन्होंने बताया कि घर में सुरेश व उसके भाई के परिवार के 8 लोग सोये हुए थे। आग लगने के कारण सुरेश की पत्नी सुमन, बेटी निशा और रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव सुबह 4 बजे नागरिक अस्पताल में भेजे गए। आज तीनों का पोस्टमार्टम होगा।

ये हुए घायल
हादसे में सुरेश, उनकी भतीजी अंजू, चेतना और आरती झुलस गई। राजत और गीता को सुरक्षित निकाल लिया गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं ने भर दिया श्रोताओं में जोश

9 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

कर्मचारियों के आंदोलन के आगे झुके अधिकारी, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन