फतेहाबाद

लाखों रुपयों की नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सीआईए स्टाफ की टीम ने रतिया इलाके के गांव महमड़ा के पास एक युवक को 13300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भारी मात्रा में नशीली दवाएं आसपास के इलाकों में सप्लाई करने के लिए जा रहा था।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव में महमड़ा के पास आरोपी को 13300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि बरामद नशीली गोलियां ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड हैं जो कि एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आती है। बरामद नशीली गोलियों की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, इसके बाद मुख्य सप्लायर की तलाश की जाएगी।

Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में विश्व वानिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

कंप्यूटर सेन्टर खोलने की अनुमति दे सरकार : रेखा शाक्य

मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को मिलेगा 20 लाख रुपये का बीमा कवर

Jeewan Aadhar Editor Desk