राशिफल

11 फरवरी 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा।

वृष
पेत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते है। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।

मिथुन
नये अनुबंध आज हो सकते है। जो भूमि आपने क्रयकारी है, आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। प्रमाद न करें।

कर्क
अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आय बढ़ेगी।

सिंह
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे आज हो सकते है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

कन्या
दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते है, वहीं आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहे। पारिवारिक चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।

तुला
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयेगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है, जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधि चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी बिलकुल न करें।

धनु
आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधि दस्तावेज अटक सकते है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार है, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्या‍दि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्ता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। वाहन सुख संभव है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

कुंभ
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनायें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मीन
वाकशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनितिक हस्तियों से परिचय होगा। मोज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजमान व यश में वृद्धि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

17 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

19 अप्रैल 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

12 अगस्त 2019 : जानें सोमवार का रा​शिफल