राशिफल

1 अप्रैल 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी से मतभेद हो सकता है। नए काम की योजना बन सकती है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी कार्य के दौरान तनाव हो सकता है। आज आपको अप्रत्याशित जानकारी मिल सकती है, जिससे आपकी कैरियर की दिशा ही बदल जाएगी। लेनदेन सावधानी से करें। धन लाभ हो सकता है।

वृष
रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोतों की जानकारी मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। आपके सीनियर से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आज आप कुछ नया फैसला ले सकेंगे। सेहत सामान्य रहेगा। पार्टनर के साथ दिन बिताएं। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। कामकाज अच्छा चलेगा। प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कुछ मंदी का दौर रहेगा। दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने पर ध्यान लगाएं। किसी बड़े काम को लेकर फैसला लेने से बचें। विद्यार्थियों को सुखद सूचना मिल सकती है। युवा कैरियर की ओर पूरा ध्यान लगाएं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। प्रसन्न रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क
किसी मामले को लेकर अनजान लोगों के साथ तनाव हो सकता है। आज धार्मिक कार्य कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ खानपान में सावधानी बरतें। विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें।किसी मित्र का सहयोग से नई योजनाएं बन सकती हैं। कारोबार में प्रगति होगी।

सिंह
शासकीय कार्य पूरे होंगे। दिनचर्या में बदलाव होगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसके चलते दिनभर तनाव बना रहेगा। किसी काम को करने में रूचि नहीं रहेगी। हालांकि आपके परिजन आपका निर्णय के साथ होंगे। बेवजह खर्च हो सकता है। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे।

कन्या
आज आप यात्रा को टालें। किसी मित्र से मुलाकात के दौरान विवाद हो सकता है। व्यवसाय संबंधी निर्णय लेते वक्त अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। परिवार के लोगों के साथ अच्छे से दिन गुजरेगा। संपत्ति मामलों में कुछ फैसला आ सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रभु की आराधना करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे।

तुला
धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ दिन गुजारें। परिजनों से रिश्ते मजबूत होंगे। अपने स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। दफ्तर में आज आपको कुछ जानकारी मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। धन लाभ होगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपके काम का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा। बेवजह खर्च पर नियंत्रण रखें। आज प्रभु की आराधना में समय बिताएं। धार्मिक साहित्य पढ़ें। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। आज आप सकारात्मक रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पूर्व की तरह ही रहेगी। जीवनसाथी का काम में सहयोग मिलेगा। परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। रूके हुए मामले आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।

मकर
किसी काम को लेकर बुजुर्गों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। सेहत को लेकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का पूरा साथ रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ रहेगा। आपका कारोबार बेहतर होगा। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। निवेश कर सकते हैं। लेनदेन करते समय सावधान रहें।

कुंभ
कारोबार में कुछ दिक्कत हो सकती है। सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। बाहर कुछ खाने में सावधानी बरतें। किसी कार्य में विलंब हो सकता है। ऑफिस में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को नई सूचना मिल सकती है। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने लिए आज प्रयास कर सकते हैं।

मीन
किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परेशानी में फंस सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या नया मकान खरीद सकते हैं। गैरजरूरी खर्च करने से बचें। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। समय पर कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा।

Related posts

3 September 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग का शुभ संयोग, मेष, कन्या सहित 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 January 2026 Ka Rashifal : आज तुला, कुंभ सहित 6 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

20 October 2024 Ka Rashifal : आज करवा चौथ पर शानदार रहेगा 7 राशियों का दिन, करेंगे जमकर मौज—मस्ती, जानें 12 राशियों का राशिफल