फतेहाबाद

बदमाशों ने लूट ली रेहड़ी चालक से नगदी, पुलिस जुटी मामले की जांच में

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
दो बदमाशों ने भट्टूकलां बस स्टैंड के पीछे एक रेहड़ी चालक को लूट लिया। रेहड़ी चालक को लूटने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। रेहड़ी चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, यूपी निवासी उदयपाल पिछले काफी समय से बस स्टैंड के पास रेहड़ी लगाता है। सोमवार रात्रि को वह रहेड़ी लेकर वापिस अपने घर पर जा रहा था। बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क पर दो युवक उसके पास आए और आते ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दूसरे ने जेब में रखी 2800 रुपए की नगदी निकाल ली। इसके बाद दोनों रेहड़ी चालक को धक्का देकर फरार हो गए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किए पीएम फसल बीमा योजना में बदलाव : बांगड़

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने विद्यार्थियों को किया नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक

नाबालिग बहन के साथ रेप करके बाल विवाह करवाया..मामला हुआ दर्ज