हिसार

जनता को ‘मेरा घर भाजपा का घर’ ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान से जोड़ें कार्यकर्ता : सोनाली

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पार्टी के कार्यक्रमों से जन-जन को जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से देशभर में चलाया जा रहा ‘मेरा घर भाजपा का घर’ ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान देशभर में लोकप्रिय हो रहा है और इससे पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। इस अभियान से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को नई पहचान मिल रही है।
सोनाली सिंह भाजपा के ‘मेरा घर भाजपा का घर’ ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान के तहत अपने संत नगर स्थित आवास पर झंडा लगाने के बाद उपस्थित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नेताओं को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर झंडा लगाते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सेल्फी भी ली और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान का सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाया जा रहा यह ऐसा अभियान है, जिससे पार्टी के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अपने आवास पर झंडा लगाने में गर्व महसूस होगा। अभियान से उसको एक अलग पहचान मिलेगी और देशभर में जनता जब इस अभियान से जुड़ेगी तो पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है और अब इस अभियान के माध्यम से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। इसमें अब कोई संदेह नहीं है कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी और भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
सोनाली सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनकल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की है। दोनों सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता लाभांवित हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इन योजनाओं की स्टीक जानकारी जन-जन तक पहुंचाए ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को कुरूक्षेत्र पहुंचकर प्रदेश को अनेक तोहफे देने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यों की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी खुले दिल से तारीफ की है, जो स्वागत योग्य है और मुख्यमंत्री की सबका साथ-सबका विकास की नीति पर मोहर है। उन्होंने कहा कि पार्टी के ‘मेरा घर भाजपा का घर ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान से जन-जन को जोड़ा जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

विख्यात भजनोपदेशिका अंजलि आर्या ने आर्य समाज के वेदप्रचार सप्ताह में बिखेरी भजनों की छटा

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस भवन में होगा ध्वजारोहण : बजरंग गर्ग

दिल्ली चुनाव ने भाजपा व उसके सहयोगी दलों को आईना दिखाया : रमेश चुघ

Jeewan Aadhar Editor Desk